WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार

808

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इनकार

 

कोलकाता: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था जहां से फिलहाल टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं.

 

पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…’