Bhopal Love Jihad: 11वीं की छात्रा से मारूति सियाज, स्विफ्ट, होंडा सिटी और थार में हुआ था बलात्कार, लव जिहाद का आरोपी माज खोल रहा कई राज

486

Bhopal Love Jihad: 11वीं की छात्रा से मारूति सियाज, स्विफ्ट, होंडा सिटी और थार में हुआ था बलात्कार, लव जिहाद का आरोपी माज खोल रहा कई राज

भोपाल।  भोपाल में एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाले यासीन मछली गैंग का एक और अपराध सामने आया है। मछली गैंग के गिरफ्तार सदस्य मोनिस खान के छोटे भाई माज खान को रविवार को पुलिस ने खानूगांव लव जिहाद मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे 13 फरवरी तक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

सूत्रों की मानें तो माज खान लव जिहाद को लेकर कई जानकारी पुलिस को दे रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन कारों को जब्त किया है, इन कारों में अलग-अलग स्थान पर ओसाफ ने छात्रा से रेप किया था। हालांकि, उसकी कार अब तक बरामद नहीं हो पाई है। वह अपने मोबाइल को लेकर पुलिस से लगातार झूठ बोल रहा है। उसने यह स्वीकार किया कि उसने कुछ दोस्तों को छात्रा के अश्लील वीडियो और फोटो भेजे हैं।

 

कई लड़कियों को बनाया शिकार, इसकी जानकारी दे रहा माज

इसके पहले उसने और उसके दोस्त ओसाफ अली ने किन-किन लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। इसका खुलासा हो सकता है। इस संबंध में वह पुलिस को पूरी जानकारी दे रहा है।

*यह है पूरा मामला*

दरअसल, 2 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। पीड़िता ने खानूगांव इलाके में कार में रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोपी ओसाफ अली खान (19) पर रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाने तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान को 3 जनवरी को गिरफ्तार किया आरोपी ने सह आरोपी माज खान की कार में खानूगांव में पीड़िता से रेप किया था। हाल ही में आरोपी माज खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माज का बड़ा भाई मोनिस एमडी तस्करी मामले में जमानत पर है। माज खुद को एक प्रतिष्ठित जिम का संचालक बताता है।