WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhopal Collector’s Jansunwai: जनसुनवाई में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 164 आवेदन प्राप्त 

Bhopal Collector’s Jansunwai: जनसुनवाई में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, 164 आवेदन प्राप्त 

IMG 20250603 WA0204 scaled

भोपाल:    कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 164 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री अंकुर मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250603 WA0201 scaled

कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।