Bhopal News: डेढ़ करोड़ रुपए की मालाएं पहनेंगे शहर के नेता, 50 लाख रुपए सब्जी-पूड़ी में होंगे खर्च

जानिए क्या है पूरा मामला

598

Bhopal News: डेढ़ करोड़ रुपए की मालाएं पहनेंगे शहर के नेता, 50 लाख रुपए सब्जी-पूड़ी में होंगे खर्च

भोपाल: राजधानी में दो साल बाद शहर सरकार चुनकर आने के बाद अब तेजी से शहर सरकार खर्च करने में जुट गई है। भले ही स्ट्रीट लाइटों के बिल भरने के लिए नगर निगम प्रशासन के पास पैसे नहीं है, लेकिन लाखों-करोड़ों रुपए फूल, मालाओं और पूड़ी-सब्जी में खर्च करने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम प्रशासन ने बीते दिनों हार, फूल-मालाओं की व्यवस्था के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। दो साल यानी 24 महीने के लिए यह टेंडर जारी हुआ है। ऐसे में औसतन हर महीने सवा छह लाख रुपए की फूल-मालाएं नेताओं की आव-भगत में खर्च होंगे।
यही नहीं, एक साल के लिए पूड़ी, सब्जी, एक मिठाई और अचार के लिए भी नगर निगम प्रशासन ने 50 लाख रुपए का बजट रखा है। ऐसे में हर महीने करीब 4 लाख 16 हजार रुपए की पूड़ी-सब्जी बांटने के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। इन टेंडरों को लेकर शहर के कई समाजसेविओं और विशेषज्ञों ने निगम प्रशासन ने इस निर्णय पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों के आरोप हैं कि पूरा शहर कई दिनों से मुख्य सड़कों सहित कॉलोनियों की सड़कों में अंधेरे से जूझ रहे हैं। नगर निगम हर जगह अपनी गरीबी या फंड की कमी का रोना रो रही है। ऐसे में इतनी फिजूलखर्जी करना कहां तक सही है।

*पहले भी हो चुके हैं कई बार विवाद*
बताया जा रहा है कि हार, फूल-मालाओं को लेकर पहले भी निगम कार्यालय में कई बार विवाद हो चुके हैं। पूर्व परिषद् कार्यालय में भी भूमिपूजन और शुभारंभ अवसर पर पार्षदों ने विवाद किया, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।
चार-नाश्ते पर हुआ था हाल में ही खुलासा
बीते दिनों परिषद की बैठक में खुलासा हुआ था कि भाजपा पार्षद दल और एमआईसी सदस्यों के नाश्ते में करीब तीन लाख रुपए खर्च किए गए थे। इस खुलासे के बाद कांग्रेस नेताओं ने अफसरों से जमकर सवाल किए थे। हालांकि इस मामले में सत्ता पक्ष बचता नजर आया।