Bhopal News: नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की और उनके पति पर जानलेवा हमला

1456

Bhopal News: नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की और उनके पति पर जानलेवा हमला

भोपाल: भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर भी जानलेवा हमला हुआ है।

दोनों को लहू लुहान हालात में शहर के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक किसी पुलिसकर्मी के बेटे ने दोनों पर जानलेवा वार किया है।
बताया गया है कि प्लॉट के सामने नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर कल विवाद हुआ था।

भोपाल में श्यामला हिल्स पुलिस द्वारा मामले में तहकीकात की जा रही है।