Big Action Of Collector: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 2 मशीनें, 13 बोरी कच्चा माल बरामद

1961

Big Action Of Collector: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 2 मशीनें, 13 बोरी कच्चा माल बरामद

 

छतरपुर: छतरपुर जिले कब नौगांव के ग्राम तिंदनी में खेत पर बने घर पर अवैध गुटखे का निर्माण की फैक्ट्री/मशीनें लगी हुई थीं जहां गुटखा निर्माण का कार्य धड़ल्ले से चल रहा था। जहां प्रशासन की टीम ने देर रात छापामार कार्यवाही की है।

*●2 मशीनें, 13 बोरी कच्चा माल बरामद..* 

बता दें कि कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले में मानव स्वास्थ्य के दृष्टिगत लगातार खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अवैध खाद्य सामग्री निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर के निर्देशन में सोमवार की देर रात्रि को प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग द्वारा नौगांव के ग्राम तिंदनी में खेत पर बने एक घर में अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है। जहां अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

IMG 20240514 WA0031

बता दें कि प्रशासन की टीम ने अलर्ट मोड पर है जिसने देर रात्रि छापेमार कार्यवाही कर सम्पूर्ण सामग्री को जब्त कर लिया है।

● *इनपर कार्यवाही यह माल जप्त..* 

गुटखे के अवैध निर्माण की जगह के भूमि स्वामी रणवीर सिंह पिता किशोर सिंह निवासी नौगांव के खेत पर कार्यवाही की गई है। उक्त भूमि पर वने मकान में अवैध गुटका निर्माण होते पाया गया। जहाँ पर 2 गुटखा मशीन, 13 बोरी कच्चा माल एवं 42 पैकट किंग गुटखा के पैकेट पाए गए। उक्त गुटका तम्बाकू, सुपाड़ी मिक्स माल से बना जप्त किया है।

● *यह रहे मौजूद..* 

उक्त पूरे मामले में संबंधितों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार संदीप तिवारी सहित खाद्य एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।