WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : मतदान करने के बाद दिव्यांग को हुआ हृदयाघात, हुई मौत परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

Eye Donation : मतदान करने के बाद दिव्यांग को हुआ हृदयाघात, हुई मौत परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

 

Ratlam : शहर के टाटानगर निवासी दिव्यांग प्रकाश सतोगिया (35) सुबह सागोद रोड़ स्मृति बाल मंदिर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद वापस घर पहुंचे थे। और घर पर उन्हें हृदयाघात हुआ और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रकाश इलेक्ट्रीक का काम करते थे।

निधन की खबर मिलते ही नेत्रम परिवार की सदस्या समाजसेवी राखी व्यास एवम समाजसेवी चिराग असरानी ने परिजनों को नेत्रदान करने की प्रेरणा दी, परिजनों की सहमति पर नेत्रम संस्था के माध्यम से बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जीएल ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी गई सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के उमाशंकर मेहता, पंकज मोरवाल, परमानंद राठौड़ के साथ बडनगर से रतलाम पहुंचे और मृतक का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान समाजसेवी नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, मीनू माथुर, शलभ अग्रवाल, हेमन्त मूणत मौजूद रहें। समाजसेवी हेमन्त मूणत ने बताया कि नेत्रम संस्था सतोगिया परिवार को साधुवाद देते हुए उनका आभारी हैं जिस परिवार ने दुख कि इस घड़ी में भी मानव कल्याण के लिए नेत्रदान करवाया।