बना बड़ा चक्रवात, भारत में ही बादल हुए गोलाकार, सितंबर में होती रहेगी बारिश, MP में 3 दिशाओं के बादल करेंगे प्रभावित!

165

बना बड़ा चक्रवात, भारत में ही बादल हुए गोलाकार, सितंबर में होती रहेगी बारिश, MP में 3 दिशाओं के बादल करेंगे प्रभावित!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मनीला और हनोई देशों के एक बड़ा चक्रवात सक्रिय है जिसकी दिशा भारत के पूर्व दिशा की ओर है। हालांकि यह चक्रवात म्यांमार के पास आकर थम जाएगा, लेकिन इसके प्रवाह से अगले 3 दिनों में भारत के पूर्वी भाग में बादलों का प्रेशर बढ़ जायेगा, जिससे भारत की पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर बादल लगातार बारिश को बाध्य होंगे।

 

*भारत की वर्तमान स्थिति*

अभी तक बादल पश्चिमी भाग में चक्राकार हो रहे थे, जिससे गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का सामना करना पड़ा। लेकिन अब बादलों का नया रुख पूर्व से आकर दक्षिणी में, दक्षिणी राज्यों से पश्चिम और उत्तरी राज्यों में और यहां से पूर्व दिशा की ओर मुड़कर वापस भारत में उनकी वापसी होगी। इस तरह के इस गोल घेरे के कारण भारत के अनेक राज्यों में सितंबर माह तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। खासकर मध्य प्रदेश में तीन दिशाओं के बादल प्रभावित करेंगे।

 

बादलों के गोल घेरे के कारण आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अग्र भाग, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला चलेगा। खासकर राजस्थान में आज उत्तरी भाग में भारी बारिश होगी।

भारत के उत्तर – पूर्वी भाग में असम अरुणाचल सहित बिहार बंगाल झारखंड में बारिश के योग हैं। इधर, बंगाल की खाड़ी से चल रहा मानसून आंध्र प्रदेश तेलंगाना से महाराष्ट्र की ओर उठकर गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच से गुजर कर गुजर रहा है इससे आज तेलंगाना, आंध्रा और राजस्थान में भारी बारिश और महाराष्ट्र के दक्षिण पूर्व में अच्छी बारिश हो सकती है।

बात करें मध्य प्रदेश की, यहां पर उसे तीन दिशाओं का लाभ मिल रहा है। एक तो दक्षिण से आ रहे बादल जो गुजरात राजस्थान से मुड़कर मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रभावित कर रहे हैं, दूसरा, बिहार से उतर रहे बादल उसके प्रदेश के पूर्वी भाग को और उत्तर से उतर रहे बादल प्रदेश के उत्तरी भाग को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग में दिन में बारिश के आसार हैं जबकि दोपहर बाद दक्षिण – पूर्व दिशा में बारिश की संभावनाएं रहेगी।