Big Decision of Bombay High Court: अनीता आडवाणी की अपील खारिज,राजेश खन्ना संग रिश्ते को शादी मानने से किया इनकार

82

Big Decision of Bombay High Court: अनीता आडवाणी की अपील खारिज,राजेश खन्ना संग रिश्ते को शादी मानने से किया इनकार

अनीता आडवाणी कौन हैं? हाई कोर्ट ने राजेश खन्‍ना संग जिनके र‍िश्‍ते को ‘शादी’ मानने से कर दिया इनकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनीता आडवाणी की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि दिवंगत स्टार राजेश खन्ना संग उनके रिश्ते को शादी के रूप में मान्यता दी जाए। जानिए अनीता आडवाणी कौन हैं? कुछ महीने पहले उन्होंने दावा किया कि राजेश खन्ना ने अपने घर के मंदिर में उनसे गुपचुप शादी की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार, 1 अप्रैल को अनीता आडवाणी द्वारा दायर उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने राजेश खन्ना संग अनीता आडवाणी के रिश्ते को शादी मानने से इनकार कर दिया, और इससे डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बड़ी राहत मिली है। मालूम हो कि अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह कई साल तक राजेश खन्ना की पार्टनर के रूप में रही थीं। इसी आधार पर उन्होंने काका (राजेश खन्ना) की प्रॉपर्टी में हिस्सा और उनके घर में रहने की मांग की थी।

दलीलें सुनने के बाद अनीता आडवाणी की अपील खारिज

बुधवार को, जस्टिस शर्मिला देशमुख ने दिंडोशी कोर्ट के पुराने फैसले को बरकार रखा और अनीता आडवाणी की अपील को खारिज कर दिया। ‘बार एंड बेंच’ के मुताबिक, दरअसल, अनीता आडवाणी ने दिंडोशी कोर्ट के साल 2017 में सुनाए एक फैसले के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में अपील की थी। अनीता ने उस वक्त जो सिविल सूट दायर किया था, उसे दिंडोशी कोर्ट ने तकनीकी खामी के आधार पर खारिज कर दिया था। वहीं, अब बुधवार, 1 अप्रैल को मुंबई हाई कोर्ट ने डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार के वकीलों की दलीलें सुनीं और उसके बाद अनीता आडवाणी की अपील को खारिज कर दिया

2012 से राजेश खन्ना के परिवार संग कानूनी लड़ाई, घरेलू हिंसा का भी केस

अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के परिवार के बीच साल 2012 से ही कानूनी लड़ाई चल रही है। तब कई इंटरव्यूज में अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह राजेश खन्ना के बंगले ‘आशीर्वाद’ में कई साल तक उनकी लिव-इन पार्टनर बनकर साथ रही थीं। अनीता ने खन्ना परिवार पर कई केस किए। उन्होंने डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज करवाया था। साथ ही आरोप लगाया था कि राजेश खन्ना की मौत के बाद उन्हें तीनों ने बंगले से बाहर निकाल दिया था

हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था घरेलू हिंसा का केस

हालांकि, साल 2015 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल और अक्षय कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा की कार्यवाही को रद्द कर दिया। साथ ही कहा था कि राजेश खन्ना के साथ अनीता आडवाणी का रिश्ता घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत ‘शादी की प्रकृति’ वाला नहीं था। और अब कोर्ट ने अनीता आडवाणी के राजेश खन्ना संग रिश्ते को शादी मानने से भी इनकार कर दिया है

कौन हैं अनीता आडवाणी?

अनीता आडवाणी 80 के दशक की एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ‘आओ प्यार करें’, ‘साजिश’ और ‘दासी’ जैसी फिल्में कीं। हालांकि, करियर और फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनके राजेश खन्ना के साथ रिश्ते की रही। वह ‘बिग बॉस 7’ में भी नजर आई थीं। उसमें भी उन्होंने राजेश खन्ना संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। एक इंटरव्यू में अनीता ने दावा किया था कि उन्होंने और राजेश खन्ना ने छुपकर शादी कर ली थी, फिर वह उनके बंगले में लिव-इन पार्टनर बनकर साथ रहती थीं। राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से साल 1973 में शादी की थी, लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए। तलाक नहीं हुआ था, पर डिंपल और राजेश ने अलग रहना शुरू कर दिया। उसी दौरान राजेश खन्ना की जिंदगी में अनीता आडवाणी आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी साल 2004 में साथ रहने लगे थे और 2012 में एक्टर की मौत के वक्त तक यह रिश्ता कायम रहा।