
पढ़ना जारी रखें
ले जाया गया। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. जितेन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में करीब आठ घंटे तक चली यह सर्जरी अत्यंत चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि हाथ में गंभीर एवल्शन इंजरी के चलते हड्डियां, नसें और मांसपेशियां कई स्तरों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।हड्डियों का जुड़ाव: ऑर्थोपेडिक टीम ने डॉ. संदीप नेमा के नेतृत्व में हड्डियों को छोटा कर उन्हें सफलतापूर्वक फिक्स किया।
नसों की माइक्रो-सर्जरी: प्लास्टिक सर्जरी टीम (डॉ. शमेंद्र आनंद साहू, डॉ. जलाज, डॉ. अविजित, डॉ. धरणी और डॉ. संजना) ने सूक्ष्म तकनीक के माध्यम से धमनियों और नसों को जोड़कर हाथ में रक्त संचार बहाल किया।
ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखने में एनेस्थीसिया टीम की अहम भूमिका रही।
रिकवरी की राह पर मरीज सर्जरी के बाद मरीज को लगातार निगरानी में रखा गया। लगभग एक महीने तक अस्पताल में उपचार के बाद अब दोबारा जोड़े गए हाथ में रक्त प्रवाह सामान्य पाया गया है और घाव लगभग पूरी तरह भर चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, आने वाले दो महीनों में हड्डियां पूरी तरह जुड़ने की उम्मीद है, जबकि हाथ की कार्यक्षमता को बहाल करने के लिए लंबे समय तक फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी।
विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों में शुरुआती छह घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि यदि कटा हुआ अंग छह घंटे के भीतर अस्पताल पहुंच जाए और उसे सीधे बर्फ में रखने के बजाय किसी साफ, सूखी थैली में बंद कर बर्फ के संपर्क में (ठंडा) रखा जाए, तो उसे दोबारा जोड़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है।यह सफल ऑपरेशन न केवल एम्स रायपुर की चिकित्सा दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आपात स्थिति में समय पर उठाए गए सही कदम किसी की जिंदगी बदल सकते हैं।