500 Cr Bharatmala Project Compensation Scam: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ED की दबिश 

206

500 Cr Bharatmala Project Compensation Scam: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ED की दबिश 

 

रायपुर: 500 Cr Bharatmala Project Compensation Scam: भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में हुए कथित 500 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश दी है। अभनपुर स्थित उनके निवास और कार्यालय सहित करीब आधा दर्जन लोकेशन पर 13 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है

मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे में हुई 500 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं से जुड़ा है।

जांच में खुलासा हुआ है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों (SDM, तहसीलदार और पटवारी) ने जमीन दलालों के साथ मिलकर कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि (डायवर्टेड) दिखाकर मुआवजे की राशि को कई गुना बढ़ा दिया था।इतना ही नहीं, कागजों पर एक ही खसरे को कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग भुगतान लेने का खेल भी खेला गया।

इस मामले में ED और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) ने पहले भी कार्रवाई की है।