WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में 9 लाख रुपए की बडी लूट,वारदात से हडकंप

WhatsApp Image 2023 05 31 At 1.35.00 PM 696x373

कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में 9 लाख रुपए की बडी लूट,वारदात से हडकंप

खरगोन: शहर में बीती देर रात बिस्टान रोड स्थित सोनम एग्रोटेक कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में करीब 9 लाख रुपए की बडी लूट की वारदात से हडकंप मच गया। लूटेरे नकाबपोश चड्डी बनियान पहने थे। करीब 10 लूटरे बताये जा रहा है। जिनिंग फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों पर इस दौरान लूटेरो ने पथराव भी किया। केश काउन्टर से अलमारी तोडकर निकाले करीब 9 लाख रूपये लेकर फरार हो गये। घटना करीब 2 बजे रात की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही देर रात करीब 3 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चारो ओर नाकेबंदी भी कर दी गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगे है। जिनिंग फैक्ट्री में वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बदमाश पत्थर चलाते भी नजर आ रहे है। शातिर किसी बडे गिरोह के लूट करने की आशंका लग रही है।

जिनिंग मालिक सचिन महाजन ने बताया की बैक से कल 25 लाख रूपये किसानो को पेमेन्ट करने के लिये लेकर आये थे। पेमेन्ट बकाया रह गया था। करीब 9 लाख के आसपास केश काउन्टर की अलमारी को तोडकर बदमाश बैग ले भाग गये। जिनिंग फैक्ट्री में रात मे भी काम चल रहा था। पत्थर मारकर सभी मजदूरों को बदमाशो ने डरा दिया था। आधी तूफान में दो दिन पूर्व टूटी दीवार की तरफ से लुटेरे भाग गये।

मौके पर खरगोन कोतवाली पुलिस डाॅग स्क्वाड की टीम के साथ विवेचना कर रही है। बडी घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया की रात को तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी की बिस्टान रोड पर सोनम एग्रोटेक में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी करा दी गई थी। जानकारी मिली है की फैक्ट्री प्रबंधन ने 25 लाख रूपये बैक से पेमेन्ट के लिये निकाला था। 15 लाख का पेमेन्ट किसानो को कर दिया था। कितनी रूपये चोरी हुए है विवेचना की जा रही है। चोर नकाबपोश चड्डी बनियान में थे। जल्द ही बदमाशो को पुलिस पकडेगी।