WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Princy Hallmarking Centre Completes 3 Years : प्रींसी हॉलमार्क सेंटर के 3 वर्ष पूर्ण, पुनः भव्य शुभारंभ! 

अब HUID में स्वर्णाभूषणों की शुद्धता के साथ-साथ एक-एक ज्वेलरी का फोटो BIS को भेजना ग्राहकों के विश्वास की मजबूत डोर: रमेश सोनी

Princy Hallmarking Centre Completes 3 Years : प्रींसी हॉलमार्क सेंटर के 3 वर्ष पूर्ण, पुनः भव्य शुभारंभ! 

भीलवाड़ा : शहर के सर्राफा बाजार स्थित गुलमंडी स्थित पर संचालित प्रींसी हॉलमार्क सेंटर के सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार प्रातः पुनः शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया शुभारंभ मां लक्ष्मी जी की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में शहर-भर के सराफा व्यवसाई, स्वर्णकार बंधुओं तथा स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। शुभारंभ भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की टीम के सदस्यों सहित प्रींसी हॉलमार्किंग सेन्टर के भागीदार बाबूलाल डूंगरवाल (मामाजी) तथा वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी द्वारा मौली बंधन खोलकर किया गया। इस अवसर पर विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक, राजस्थान खाद्य सुरक्षा समिति के सदस्य संजय राठी, मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी, अजय पाराशर, प्रबंधक गौरव भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या गणमान्यजन मौजूद रहें।

IMG 20260702 WA0134

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रींसी हॉलमार्क सेंटर की टीम को 3 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉलमार्किंग व्यवस्था उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वर्णाभूषणों के व्यापार में पारदर्शिता और विश्वास की डोर को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शुद्धता की प्रमाणिकता से ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है और सर्राफा व्यापार को नई मजबूती मिलती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी ने बताया कि प्रींसी हॉलमार्क सेंटर में केंद्र सरकार एवं भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मापदंडों और नियमों के अनुरूप स्वर्णाभूषणों की शुद्धता की वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर हॉलमार्किंग की जाती है तथा प्रत्येक आभूषण पर HUID नंबर अंकित किया जाता है। इससे उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं प्रमाणित स्वर्णाभूषण प्राप्त होने की पूरी ग्यारंटी मिलती है और भविष्य में उनकी पहचान एवं सत्यापन भी आसान हो जाता हैं।

IMG 20260702 WA0131

रमेश सोनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हॉलमार्किंग के नियमों को और अधिक कड़े किए गए हैं जिसकी मैं सराहना करता हूं अब HUID में एक-एक स्वर्णाभूषणों की शुद्धता के साथ-साथ एक-एक ज्वेलरी का फोटो खिंचकर BIS को भेजना होता हैं और BIS अधिकारियों की संतुष्टि उपरांत स्वर्णाभूषणों पर भारतीय मानक ब्यूरो की मुहर लगाई जा सकती हैं। समारोह के दौरान अतिथियों ने केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा उपभोक्ताओं से हॉलमार्क एवं HUID युक्त स्वर्ण आभूषण ही खरीदने की अपील की ताकि उन्हें शुद्धता और गुणवत्ता की पूरी गारंटी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर केंद्र के प्रबंधकों ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी, स्वर्णकार, स्वर्ण आभूषण निर्माता सहित गणमान्यजन मौजूद थे, इस दौरान प्रींसी हॉलमार्किंग सेन्टर की टीम का अभिनन्दन वरिष्ठ समाजसेवी बहादुर सोनी, सुरेश चंद्र सोनी (मंत्री) तथा राजकुमार सोनी, लक्की सोनी, सुनील सोनी तथा सराफा व्यापारी ने पुष्प हार से अभिनन्दन करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की!

देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं विधायक अशोक कुमार कोठारी के सलाहकार!

IMG 20260625 WA0010