Zone Commissioner Suspended: बिलासपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह निलंबित 

385

Zone Commissioner Suspended: बिलासपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह निलंबित 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

 

बिलासपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह को निलंबित कर दिया है।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन क्षेत्रीय कार्यालय रहेगा।

अनुभव सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई उनके पूर्व कार्यकाल में नगर पालिका परिषद मुंगेली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ रहते हुए किए गए लेबर सप्लाई टेंडर में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि होने के बाद की गई है।

IMG 20250811 WA0001

नगर पालिका मुंगेली में कार्यरत रहते हुए अनुभव सिंह के कार्यकाल में लेबर सप्लाई टेंडर की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई थी। इस पर शासन ने 9 अप्रैल 2024 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। शासन को दिए गए उनके जवाब में तथ्यों और आरोपों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन, पारदर्शिता की कमी और वित्तीय अनियमितताएं साबित हुई ।

जांच रिपोर्ट में अनुभव सिंह को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया। इसी आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग उनका निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन का क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर होगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।