भाजपा नही कर पाई राजस्थान विधान सभा के लिए अपने प्रत्याक्षियों की पहली सूची

अब सूची के प्रधानमत्री के राजस्थान दौरे के बाद या नवरात्रि के दौरान आने की उम्मीद

445
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

भाजपा नही कर पाई राजस्थान विधान सभा के लिए अपने प्रत्याक्षियों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार की रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान और छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश विधानसभाओं के चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के नामों पर अन्तिम फैसला करने के लिए विचार विमर्श किया । विश्वस्त सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजस्थान की पहली सूची जारी करने के लिए करीब 48 सीटों पर चर्चा हुई। इनमें 29 वे सीटें हैं जिनमें भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है और पिछले तीन विधान सभा चुनावों में कभी चुनाव नही हारी है। इसके अलावा 29 वे सीटें हैं जिनमें भाजपा बहुत कमजोर है और पिछले चुनावों में कभी चुनाव नहीं जीत पाई है। केंद्रीय चुनाव समिति इन सीटों पर अपनी मुहर लगा दी है। रणनीतिक सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश की तर्ज पर कमजोर सीटों पर मोदी मंत्री परिषद के सदस्यों और सांसदों को भी विधायक के टिकट दिए जा सकते है।हालाकि कुछ केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों ने इन कयासों को पूरी तरह से सही नही बताया है। केन्द्रीय चुनाव समिति अभी तक मध्य प्रदेश की दो और छत्तीसगढ़ की एक सूची जारी कर चुकी है,लेकिन राजस्थान की पहली सूची का सभी को इंतजार है ।

सूत्रों के अनुसार भाजपा देर रात राजस्थान की पहली सूची जारी करने वाली थी लेकिन ऐसा नही हों पाया। पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि यह सूची प्रधानंमत्री के राजस्थान दौरे के बाद अथवा नवरात्री में आ सकती है क्योंकि अभी श्राद्घ पक्ष चल रहा है तथा कांग्रेस की पहली सूची भी बाहर नहीं आई है।

केंद्रीय चुनाव समिति में समिति के सदस्यों के साथ ही आज राजस्थान के भी सभी प्रमुख नेताओं ने भाग लिया । विधान सभा में प्रतिपक्ष उप नेता डॉ सतीश पुनियां को भी विशेष रूप से दिल्ली बुलाया गया। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को नईदिल्ली बुलाया गया था।

रविवार को दिल्ली में राजस्थान की कोर समिति के सदस्यों ने एक बार फिर से विधानसभा की दौ सौ सीटों के लिए बनाए गए तीन तीन उम्मीदवारों के पैनल पर विस्तार से विचार विमर्श किया।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने रविवार को अलग अलग नेताओं के निवासों पर बैठकें की।इन नेताओं ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सरकारी आवास पर जाकर भी उनसे प्रस्तावित सूची विशेष कर कोटा बूंदी हाड़ौती अंचल के नामों पर विचार विमर्श किया तथा उनके सुझाव जाने।शनिवार को इन नेताओं ने उप राष्ट्र पति जगदीप धनखड़ से भी विचार विमर्श किया था । रविवार को दिल्ली में भाजपा टिकट प्राप्त करने वाले दावेदारों का भारी हुजूम भी देखा गया।
खबर लिखे जाने तक राजस्थान को लेकर केन्द्रीय समिति की बैठक समाप्त हो गई थी।

विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के भाजपा प्रत्याशियों के चयन को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार रात्रि 9:00 बजे भाजपा मुख्यालय पर शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय,गृहमंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राजस्थान के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय क़ानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ,केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधान सभा में उप नेता डॉ. सतीश पूनिया मौजूद रहे।केन्द्रीय चुनाव समिति में शामिल राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर और केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव भी बैठक में मौजूद थे।

सुबह भी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बैठकों का दौर चला। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्षओम बिरला से भी राजस्थान मेंभाजपा के संभावित उम्मीदवार के बारे में राय जानी गई। इसके लिए भाजपा के नेता दोनों नेताओं के निवास पर मिलने गए।

बताया जा रहा है कि केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह सूची कभी भी जारी की जा सकती है।