भाजपा सरकार का फेसला: बजट 24-25 में 32 लाख से अधिक किसानों के लाभांवित होने भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम को दिया धन्यवाद!

300

भाजपा सरकार का फेसला: बजट 24-25 में 32 लाख से अधिक किसानों के लाभांवित होने भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम को दिया धन्यवाद!

Ratlam : प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रहीं हैं और कृषि किसानों के लिए लाभ का व्‍यवसाय बन रहा हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा की सिंचाई अंतर्गत वर्ष 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य और वर्ष 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में लगभग 50 लाख हेक्टेयर की सिंचाई क्षमता निर्मित हैं।

IMG 20240703 WA0096

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने कहा की भाजपा किसान मोर्चा इस फेसले का स्वागत करती हैं और साथ में मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं!

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया की अन्नदाताओं की खुशहाली ही मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प हैं। किसानों को 0% ब्याज पर अल्पकालीन फसल ऋण मिल रहा हैं। बजट 2024-25 में 600 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित हैं। लगभग 32 लाख से अधिक कृषक लाभान्वित हों रहें हैं ये बहुत ही खुशी का विषय हैं!