भाजपा ने मध्यप्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया,भाजपा जीती तो महंगाई की गारंटी पक्की,बैतूल में गरजे कमलनाथ

2024

भाजपा ने मध्यप्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया,भाजपा जीती तो महंगाई की गारंटी पक्की,बैतूल में गरजे कमलनाथ

*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट*

बैतूल/आमला। कल छिंदवाड़ा में मतदान के बाद फ्री होते ही कल पिपरिया में तो आज बैतूल में कमलनाथ ने एक बड़ी जनसभा की। कमलनाथ आज शनिवार को बैतूल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए आमला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल वाले मेरे पड़ोसी हैं। यहां आकर बहुत खुशी होती है। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को मैंने ही चुना है। अगर आपको इतिहास बदलना है तो मुझ पर विश्वास करिए। यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी है। ज्ञात रहे कि कल पिपरिया में भी कमलनाथ ने पिपरिया को गोद लेने की घोषणा की थी। आज बैतूल में कमलनाथ भाजपा पर जमकर बरसे।

IMG 20240420 WA0064

उन्होंने कहा कि संविधान बदलने की साजिश फेल करो। मैं 40 साल तक सांसद रहा। मैंने कभी मौजूदा सांसद दुर्गादास उइके का नाम संसद में नहीं सुना। आज संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। छिंदवाड़ा से तुलना कीजिये कि किस तरह से बैतूल को उपेक्षित किया गया। यहां 28 साल से भाजपा का सांसद है। भाजपा ने प्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया है। कोई प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं है। निवेशक कहते हैं कि मध्यप्रदेश में काम करना मुश्किल है। भ्रष्टाचार बहुत ज़्यादा है। बैतूल वाले 30 साल से बंधुआ बनकर रहे हैं। अब आजाद बनिये। मैं बैतूल का उतना ही ख्याल रखूंगा जितना छिंदवाड़ा का रखा है। कमलनाथ बोले कि भगवान राम सबके हैं, बीजेपी का पट्टा नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि मैंने सीएम रहते हुए 27 लाख किसानो का कर्ज माफ किया। बैतूल में 85 हजार किसानों का कर्ज माफ किया। भाजपा भगवान राम की बात करती है कि राम मंदिर हमने बनवाया। क्या राम मंदिर का पट्टा आपके पास है। राम मंदिर आम जनता के चंदे से बना है। हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। मैंने 101 फुट ऊंचा हनुमान मंदिर बनवाया लेकिन अपनी निजी भूमि में बनवाया। सरकार से मदद नहीं ली। मैंने छिंदवाड़ा में कई स्किल सेंटर बनवाए और युवाओं को रोजगार दिया।