
भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
नई दिल्ली: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा की दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है।
इन दोनों नामों की घोषणा होने के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है क्योंकि इन दोनों सीटों के लिए पिछले एक पखवाड़े से कई बड़े नेताओं के नाम जिनमें वर्तमान राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरूगन का नाम भी शामिल है, चल रहा था। ऐसे में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी को चौंकाते हुए दोनों नए नाम स्वीकृत किए हैं।

पार्टी द्वारा आज अन्य प्रदेशों के राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए हैं। *देखिए इस संबंध में जारी भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति*





