
Happiness on the Faces of the Elderly : वृद्धजनों के चेहरे की खुशियां बयां कर रही हैं कि हमारा यहां आना सार्थक रहा: न्यायाधीश नीरज पव्वैया.
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिठाईयां बांटकर, अभिनंदन कर पश्चिम रेलवे अधिकारी सुरेश गोरन (सेवानिवृत्त) ने मनाया जन्मदिन!
Ratlam : शहर की विरीयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार का दिन यादगार बन गया था, मौका था फ्रेंड्स म्यूजिकल गार्डन ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं पश्चिम रेलवे सेवानिवृत्त अधिकारी सुरेश गोरन के जन्मदिन का, जिसमें 35 से अधिक वृद्धजनों जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं जिनका फ्रेंड्स गार्डन म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों द्वारा हार-फुल से स्वागत, मिठाई खिलाकर, शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया था। मुख्य अतिथि न्यायाधीश नीरज पवैया थे उन्होंने सभी वृद्धजनों के पैरों को छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बोले की हम लोगों का यहां आना सार्थक रहा यह इन लोगों के चेहरों पर आई हुई खुशियां बयां कर रही हैं।

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रमेश सोनी ने फ्रेंड्स गार्डन म्यूजिकल ग्रुप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

लगभग 2 घंटे तक जारी रहें इस खुशी भरें माहौल को और खुशनुमा बना दिया था। वृद्धाश्रम की एक महिला ने जो शहर की ख्यातनाम सिंगर श्रीमती सुनीता नागदे की आवाज पर नृत्य करते हुए मौजूद सदस्यों का मन मोह लिया। जन्मदिन अवसर पर ग्रुप के तकरीबन 20 सदस्य मौजूद रहें जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट आवाज से प्रस्तुतियां देकर वृद्धाश्रम के रहवासियों के चेहरों को खुशियों में बदल दिया था। फ्रेंड्स म्यूजिकल गार्डन ग्रुप के सदस्यों द्वारा सुरेश गोरन के जन्मदिन अवसर पर केक काटते हुए सभी सदस्यों को खिलाया गया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, अध्यक्ष सत्येंद्र मूणत, वरिष्ठ सदस्य एवं कॉलोनाइजर बीएल परमार, समाजसेवी शिव त्रिलोकचंदानी जी, पश्चिम रेलवे सेवानिवृत्त गार्ड विवेक शर्मा, भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉयरेक्टर हेमन्त मूणत, विख्यात गायिका श्रीमती सुनीता नागदे, श्रीमती संगीता आचार्य, पंडित मुकेश आचार्य, अभिलाषा त्रिवेदी, कुलदीप त्रिवेदी, भंवरसिंह तंवर, समाजसेवी एवं सिंगर प्रसन्न टेवानी, श्रीमान सुरेश एवं श्रीमती गोरन, माथुर सर सहित गणमान्यजन मौजूद थे!
देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं रमेश सोनी जर्नलिस्ट!





