BJP Leader Accused of Molestation : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में BJP मंडल अध्यक्ष पर FIR

पार्टी ने आरोपी नेता को पार्टी से निष्कासित किया, जमानत भी नहीं हुई!

943
Strict Action of Collector

BJP Leader Accused of Molestation : नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में BJP मंडल अध्यक्ष पर FIR

Satna : एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। उसे जमानत नहीं मिली। उधर, पार्टी ने भी मंडल अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया।

WhatsApp Image 2023 11 26 at 9.16.11 AM

सिविल लाइन के टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार के अनुसार पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी कल्याण सिंह निवासी रामपुर चौरासी के खिलाफ धारा 354, 354(क)(1)(i) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया गया कि परिजन छात्रा को छोड़ने जा रहे थे, तभी मंडल पदाधिकारी ने उसी दिशा में जाने की बात कहते हुए छात्रा को खुद छोड़ने की बात कही। इसके बाद रास्ते में छेड़खानी की।

WhatsApp Image 2023 11 26 at 11.17.03

कॉलेज छोड़े जाने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह घटना बोलेरो वाहन में लिफ्ट देने के बहाने हुई। पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कल्याण सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मर्यादाओं के खिलाफ काम करने एवं पद का दुरुपयोग कर पार्टी की छवि खराब करने वाले मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया।