WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में आज रात या कल गिरेगा मावठा,बढ़ेगा ठंड का असर,मुंबई में भी बारिश की संभावना

1552
WhatsApp Image 2023 11 26 At 9.47.18 AM

Weather Update: MP में आज रात या कल गिरेगा मावठा,बढ़ेगा ठंड का असर,मुंबई में भी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाएं उत्तर से लेकर भारत के मध्य तक प्रभावित कर रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ की यह हवाएं एक साथ बहते हुए उत्तर की ओर बढ़ रहीं हैं। इससे तेज हवाओं का आक्रमण बादलों के साथ गुजरात, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर,लद्दाख तक असर कर रहीं हैं। इससे मौसम में उत्तरी भाग में उत्तरी राज्यों में ठंड का असर बढ़ेगा। इन राज्यों में कई जगह अगले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इधर दक्षिण से भी बादलों का रुख उत्तर पश्चिम की ओर चल रहा है जिसके कारण कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी खासा असर नजर आ रहा है। मुंबई में लगातार 2 दिन तक बारिश की संभावना है।इसके अलावा गुजरात के दक्षिण पूर्वी भाग में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में दक्षिण और पश्चिमी हवाएं मिलकर पश्चिमी भाग से प्रवेश कर रही हैं जो उत्तर की तरफ बह रही है। इससे अगले 2 दिन तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना रहेगी। साथ ही ठंड का असर भी बढ़ेगा हवाएं तेज रहेगी। मध्य प्रदेश में सोमवार से शुक्रवार के बीच भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

भारत के दक्षिण पूर्व में चक्रवात की स्थिति अभी शिशु अवस्था में है।दिशा उसकी भारत की ओर जरूर है मगर अभी वह पूर्ण आकार नहीं ले पा रहा है।