BJP Membership Campaign : भाजपा की 18 करोड़ सदस्यता शून्य हो जायेगी !

673
Bjp Membership Campaign
Bjp Membership Campaign

BJP Membership Campaign: भाजपा की 18 करोड़ सदस्यता शून्य हो जायेगी !

यह कमाल भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही कर सकता है, जब इसी माह में उसके सभी वर्तमान करीब 18 करोड़ सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो जायेगी। इसके बाद वह 1 सितंबर 2024 से नया सदस्यता अभियान चलाकर दो चरणों में अपने 28 करोड़ सदस्य बनाने में जुट जायेगी। अभी-भी यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और नई सदस्यता के बाद तो और भी ऐसे विशाल सदस्यों वाला संगठन बन जायेगा,जिसके आसपास पहुंचना भी किसी के लिये संभव नहीं होगा। नई सदस्यता अभियान के पहले सदस्य होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। अपने संगठनात्मक ढांचे और विशिष्ट कार्य पद्धति के कारण ही भाजपा न केवल सर्वाधिक सदस्यों वाला राजनीतिक दल है, बल्कि कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था के कारण भी यह सबसे प्रतिष्ठित,विशिष्ट और विशालकाय है।

इस संबंध में 17 अगस्त को दिल्ली में भाजपा की विशाल मैराथन बैठक हुई, जो सुबह से रात तक चली।यह अभियान दो स्तर पर चलेगा और इसके दो चरण भी होंगे। पहला स्तर तो यह होगा कि 1 से 25 सितंबर तक मिस्ड कॉल देकर सदस्यता प्रदान की जायेगी। ये साधारण सदस्य होंगे। ऐसा नहीं है कि मिस्ड कॉल तक ही यह अभियान सीमित है। इसके बाद क्षेत्रवार उन लोगों की सूची संबंधित प्रदेश,जिले,विधानसभावार,बूथ तक पहुंचाई जायेगी। ये पदाधिकारी उन लोगों तक पहुंचकर उनसे जानना चाहेंगे कि वे सदस्य क्यों बनना चाहते हैं? उनसे 2019 के बाद भारतीय जनता पार्टी व केंद्र की मोदी सरकार के क्रिया कलापों के बारे में चर्चा भी की जायेगी। इसके लिये बाकायदा प्रचारक व विस्तारक बनाये जा रहे हैं,जो इस काम को अनुशासित व व्यवस्थित तरीके से संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।

New Tourist Destination:महू मप्र का नया पर्यटन केंद्र बन सकता है

सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।इसके लिये तय किया गया कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर तो ग्रामीण स्तर तक के पदाधिकारी को प्रत्येक को सौ सक्रिय सदस्य बनाने होंगे। ये वे पदाधिकारी होंगे, जो पहले स्वयं सौ रुपये देकर सक्रिय सदस्य बनेंगे, फिर प्रत्येक से सौ रुपये लेकर उसे सक्रिय सदस्य बनायेंगे। ऐसे प्रत्येक सक्रिय सदस्य को सौ सदस्य बनाने अनिवार्य होगा। आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि देश भर में कितने पदाधिकारी होंगे, जो इस अभियान में जुटेंगे और वे कितने सक्रिय सदस्य बना लेंगे।

Kissa-A-IPS:IPS Tanushree: हिजबुल के आतंकवादी को ढेर करने के अभियान का हिस्सा रही यह Brave Lady! 

एक समय था जब दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का था, ,जिसके करीब 9 करोड़ सदस्य थे। इसके बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह के अध्यक्षीय कार्यकाल में सदस्यता अभियान चलाकर 11 करोड़ सदस्य बना लिये, जो वर्तमान में करीब 18 करोड़ हो चुके हैं। दोबारा सदस्यता अभियान 2020 में चलाया जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से यह हो न सका। उसक बाद भी इसे अनेक कारणों से गति नहीं दी जा सकी, जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव,फिर कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव,राम मंदिर और 370 के मसले और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव। इससे निवृत्त होकर भाजपा फिर से अपने संगठन को नई दिशा,नई ऊर्जा देने के लिये मैदान संभाल चुकी है।

पहला तिरंगा बनाने वाले बुनकरों का सम्मान क्यों नहीं?

भाजपा आलाकमान की ओर से इस अभियान की विधिवत घोषणा 20 अगस्त को होने जा रही है। जिसमें पूरी रूपरेखा रखी जायेगी। 1 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्‌डा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान का श्रीगणेश करेंगे। इसके बाद देश भर में पदाधिकारी राजसूय यज्ञ की तरह निकल पड़ेंगे। इस बार लक्ष्य भी काफी बड़ा रखा जा रहा है। बताते हैं कि कार्यकर्ताओं से कहा जा रहा है कि वे 28 करोड़ सदस्य बनायें। यह भाजपा का कार्य करने का तरीका ही है कि वह मैदानी कार्यकर्ता को लक्ष्य काफी बड़े ही देती है, ताकि वे अपेक्षित चुनौतियों का सामना करते हुए कार्य संपादित करें। वैसे जानकार कहते हैं कि यह लक्ष्य पाना असंभव सरीखा ही है। उसके उचित कराण भी हैं।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 23.59 करोड़ मतदाताओं का समर्थन मिला है। जबकि 2019 के चुनाव में 22.9 करोड़ मतदाताओं का समर्थन मिला था। याने समर्थन पिछले चुनाव से ज्यादा तो मिला,फिर भी मत प्रतिशत व सीटें कम हो गईं। जैसे,2019 में 37.3 प्रतिशत मत से 303 सीटें मिली थीं, ,जबकि 2024 में 36.6 प्रतिशत मत से 240 सीटें ही मिलीं। मत प्रतिशत कम होने के बावजूद भाजपा को 68.97 लाख मत अधिक मिले और सीटें कम हो गईं। याने कुल मतदान से मिले मतों में 0.7 प्रतिशत मत घटने से 63 सीटों का नुकसान हो गया। सीटें कम होने का प्रतिशत 11 रहा।

Rajya Sabha Contenders : राज्यसभा की खाली सीट पर MP से किसे मौका मिलेगा, दावेदारों के अपने तर्क! 

भाजपा का वर्तमान सदस्यता अभियान लोकसभा चुनाव के नतीजों के परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है और इसकी संरचना इतनी बीरीकी से की गई है कि कहीं भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। इसका पूरा विवरण नमो एप पर रहेगा और वहीं से ऑनलाइन सदस्यता परिचय पत्र भी प्राप्त होगा। इसी के साथ देश भर के प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों की एक पंजी भी बनेगी, जिसमें नाम,क्रम व संपर्क नंबर लिखा रहेगा। इस अभियान को प्रदेश स्तर पर 5 पदाधिकारी व जिला स्तर पर 4-4 पदाधिकारी संचालित करेंगे। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। पंजी तैयार करने का काम 1 से 10 नवंबर तक होगा।

भाजपा की इस संरचना से समझा जा सकता है कि वह ऐसा राजनीतिक दल है, जो परिणाम मूलक रवैया रखने के बावजूद संगठन की मजबूती की अनदेखी नहीं करता। साथ ही वह पूरे समय अपने कार्यकर्ताओं को काम पर लगाकर रखता है,ताकि उसका उत्साह व सक्रियता बनी रहे। तभी उसे अपेक्षित व अनपेक्षित परिणाम भी मिलते हैं। भारत में तो इस तरह की कार्य पद्धति किसी राजनीतिक दल की नहीं हो पाई है।

Author profile
thumb 31991 200 200 0 0 crop
रमण रावल

 

संपादक - वीकेंड पोस्ट

स्थानीय संपादक - पीपुल्स समाचार,इंदौर                               

संपादक - चौथासंसार, इंदौर

प्रधान संपादक - भास्कर टीवी(बीटीवी), इंदौर

शहर संपादक - नईदुनिया, इंदौर

समाचार संपादक - दैनिक भास्कर, इंदौर

कार्यकारी संपादक  - चौथा संसार, इंदौर

उप संपादक - नवभारत, इंदौर

साहित्य संपादक - चौथासंसार, इंदौर                                                             

समाचार संपादक - प्रभातकिरण, इंदौर      

                                                 

1979 से 1981 तक साप्ताहिक अखबार युग प्रभात,स्पूतनिक और दैनिक अखबार इंदौर समाचार में उप संपादक और नगर प्रतिनिधि के दायित्व का निर्वाह किया ।

शिक्षा - वाणिज्य स्नातक (1976), विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन

उल्लेखनीय-

० 1990 में  दैनिक नवभारत के लिये इंदौर के 50 से अधिक उद्योगपतियों , कारोबारियों से साक्षात्कार लेकर उनके उत्थान की दास्तान का प्रकाशन । इंदौर के इतिहास में पहली बार कॉर्पोरेट प्रोफाइल दिया गया।

० अनेक विख्यात हस्तियों का साक्षात्कार-बाबा आमटे,अटल बिहारी वाजपेयी,चंद्रशेखर,चौधरी चरणसिंह,संत लोंगोवाल,हरिवंश राय बच्चन,गुलाम अली,श्रीराम लागू,सदाशिवराव अमरापुरकर,सुनील दत्त,जगदगुरु शंकाराचार्य,दिग्विजयसिंह,कैलाश जोशी,वीरेंद्र कुमार सखलेचा,सुब्रमण्यम स्वामी, लोकमान्य टिळक के प्रपोत्र दीपक टिळक।

० 1984 के आम चुनाव का कवरेज करने उ.प्र. का दौरा,जहां अमेठी,रायबरेली,इलाहाबाद के राजनीतिक समीकरण का जायजा लिया।

० अमिताभ बच्चन से साक्षात्कार, 1985।

० 2011 से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना वाले अनेक लेखों का विभिन्न अखबारों में प्रकाशन, जिसके संकलन की किताब मोदी युग का विमोचन जुलाई 2014 में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी किताब भेंट की गयी। 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के एक माह के भीतर किताब युग-युग मोदी का प्रकाशन 23 जून 2019 को।

सम्मान- मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित राहुल बारपुते आंचलिक पत्रकारिता सम्मान-2016 से सम्मानित।

विशेष-  भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा 18 से 20 अगस्त तक मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में सरकारी प्रतिनिधिमंडल में बतौर सदस्य शरीक।

मनोनयन- म.प्र. शासन के जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता समिति के दो बार सदस्य मनोनीत।

किताबें-इंदौर के सितारे(2014),इंदौर के सितारे भाग-2(2015),इंदौर के सितारे भाग 3(2018), मोदी युग(2014), अंगदान(2016) , युग-युग मोदी(2019) सहित 8 किताबें प्रकाशित ।

भाषा-हिंदी,मराठी,गुजराती,सामान्य अंग्रेजी।

रुचि-मानवीय,सामाजिक,राजनीतिक मुद्दों पर लेखन,साक्षात्कार ।

संप्रति- 2014 से बतौर स्वतंत्र पत्रकार भास्कर, नईदुनिया,प्रभातकिरण,अग्निबाण, चौथा संसार,दबंग दुनिया,पीपुल्स समाचार,आचरण , लोकमत समाचार , राज एक्सप्रेस, वेबदुनिया , मीडियावाला डॉट इन  आदि में लेखन।