MLA Has Heart Attack : इंदौर के राऊ क्षेत्र के भाजपा विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक!

उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई, शुगर लेवल कम होने से बेहोश हुए!

899

MLA Has Heart Attack : इंदौर के राऊ क्षेत्र के भाजपा विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक!

Indore : राऊ विधानसभा सीट के भाजपा विधायक मधु वर्मा को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा। घर पर ही उन्हें दिल का दौरा आया। वे बेहोश हो गए थे, उन्हें तत्काल रिंगरोड स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हुए।

बताते हैं कि 72 साल के विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दव खाई। इसके तत्काल बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे, वे कार से उन्हें अस्पताल ले गए। आईसीयू में भर्ती कराया। भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। उनका इलाज जारी है। मधु वर्मा ने 2023 का चुनाव कांग्रेस के जीतू पटवारी को हराकर जीता था। मधु वर्मा इससे पहले इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं।