BJP MLA Left Party : कोलारस BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में शामिल होंगे!

सिंधिया से नाराजी और टिकट कटने की आशंका से BJP से इस्तीफ़ा दिया!

1012

BJP MLA Left Party : कोलारस BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में शामिल होंगे!

Kolaras (Shivpuri) : कोलारस विधानसभा से BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले से भाजपा को बड़ा झटका लगा। वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करने के साथ ही पार्टी पर कई आरोप लगाए।

वीरेंद्र का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर और प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया विकास में बाधक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भूमि पूजन तक नहीं करने दिया जा रहा। पूरी ताकत से सिंधिया के मंत्री विकास कार्यों को क्षति पहुंचा रहे हैं। इन लोगों ने मुझ पर फर्जी एफआईआर करने का भी पूरा प्रयास किया। रघुवंशी ने सिंधिया के साथ राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन सिंधिया से नाराजगी के बाद भाजपा में आ गए थे।

2 सितंबर को कांग्रेस में जाएंगे

भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपना टिकट कटने की खबरों के बीच इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि अब वे शिवपुरी से यशोधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बताया गया कि वीरेंद्र 2 सितंबर को सुबह 11 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और जयवर्धन सिंह उन्हें सदस्यता दिलाएंगे।

WhatsApp Image 2023 08 31 at 11.02.07

जिला पंचायत सदस्य भी होंगे शामिल!

उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रभुदयाल खटीक और अनीता खटीक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रभुदयाल और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। प्रभुदयाल ने जिला पंचायत के चुनाव में मौजूदा जतारा के भाजपा विधायक के बेटे को हराया था। पिछले चुनाव में अनीता प्रभुदयाल समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ी थी। 2018 विधानसभा में अनिता प्रभु दयाल को 21 हजार वोट मिले थे। बुंदेलखंड के गुड्डू राजा बुंदेला भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। वे बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे।