WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

BJP Traning Camp : मांडू में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग समाप्त, कई मुद्दों पर गंभीर चिंतन!

BJP Traning Camp : मांडू में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग समाप्त, कई मुद्दों पर गंभीर चिंतन!

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण को लेकर मीडिया को जानकारी दी

मांडू से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Mandu (Dhar) : भारतीय जनता पार्टी का तीन दिन का प्रशिक्षण वर्ग आज मांडू में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसमें प्लास्टिक का उपयोग न करने का भी फैसला हुआ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग की समाप्ति पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग बहुत ऐतिहासिक हुआ जो भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति के अनुरूप रहा। इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए197 कार्यकर्ता अपेक्षित थे, जिनमें 181 कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित हुए। किन्ही कारणों से प्रशिक्षण वर्ग में 16 कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हो पाए। किसी का स्वाद खराब था तो कुछ उज्जैन में प्रधानमंत्री के आयोजन में व्यस्तता के कारण नहीं आ सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश स्तर के इस प्रशिक्षण वर्ग में हमने नया प्रयोग किया है कि कार्यकर्ता प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। हम कई नए प्रकार के प्रयोग भी इस तरह के वर्गों में करते रहे हैं और हमने यह भी प्रयास किया कि अब प्रदेश के प्रशिक्षण वर्गों में किसी भी तरह के प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा। यह व्यवस्था की दृष्टि से भी और पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत अच्छा प्रयोग है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कई विषयों पर चर्चा हुई, यह हमारा ऐतिहासिक वर्ग हुआ है।