देवास में मनाया जाएगा सेवादल का शताब्दी वर्ष

389

देवास में मनाया जाएगा सेवादल का शताब्दी वर्ष

प्रदेश प्रभारी भी होंगे शामिल, गतिविधियां बढ़ाने का दिया जाएगा टारगेट

भोपाल.कांग्रेस सेवादल की स्थापना का शताब्दी वर्ष शुरू होने से पहले देवास में पार्टी सेवादल शताब्दी समारोह मनाने जा रही है। इस आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल विशेष रूप से इसमें शामिल होंगे। देवास के बाद प्रदेश के कई शहरों में अगले साल इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।
कांग्रेस सेवादल की स्थापना 1923 में हुई थी। अगला साले सेवादल अपने सौ साल पूरे कर रहा है। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में सेवादल की गतिविधियां थम सी गई है। सेवादल के शताब्दी समारोह का आयोजन कर सेवादल को फिर से रीचार्ज करने का काम प्रदेश कांग्रेस करना चाहती है। इसके लिए देवास को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सिलेक्ट करते हुए, यहां पर यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कांग्रेस सेवादल के लोग अपनी यूनीफार्म में शहर भर में अनुशासित होकर रैली निकालेंगे। इसके बाद यहां पर सेवादल के उद्देश्यों को लेकर बताया जाएगा। साथ ही सेवादल की गतिविधियां बढ़ाने का भी टारगेट दिया जाएगा। इस आयोजन में जेपी अग्रवाल के अलावा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।