BJP कार्यशाला: इंदौर में जुटे भाजपा के दिग्गज,मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, छत्तीसगढ़, दमन-दीव और दादरा- नगर हवेली से करीब 350 चयनित वक्ता ले रहे भाग

85

BJP कार्यशाला: इंदौर में जुटे भाजपा के दिग्गज,मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, छत्तीसगढ़, दमन-दीव और दादरा- नगर हवेली से करीब 350 चयनित वक्ता ले रहे भाग

इंदौर: भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत व प्रशिक्षित करने इंदौर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला चल रही है। जिसमें भाजपा संगठनात्मक प्रदेशों में शामिल मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, छत्तीसगढ़, दमन-दीव और दादरा- नगर हवेली से करीब 350 चयनित वक्ता भाग ले रहे हैं। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली से नेता आएं हुए हैं। कार्यशाला इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में दिनभर चलेगी, जहां संगठन के विभिन्न स्तरों से आए वक्ताओं को प्रशिक्षण की रूपरेखा, विषय-वस्तु और प्रस्तुतीकरण के तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

कार्यशाला में आठ सत्र होना है। जिसमें संगठन की कार्य पद्धति, केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाएं, एआई, सोशल मीडिया जैसे विषय शामिल हैं।

कार्यशाला के लिए मध्यप्रदेश के प्रत्येक संभाग से 12-12 नेताओं का चयन किया गया है, जिनमें प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और सांसद भी शामिल हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षित ये वक्ता आगे जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह जिला स्तरीय प्रशिक्षण 1 से 30 मई तक मध्यप्रदेश के सभी 62 संगठनात्मक जिलों में आयोजित किया जाएगा। दोपहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित हैं।