BJP की झाबुआ जिला कार्यकारिणी की घोषणा: कई बदलाव हुए 

593

BJP की झाबुआ जिला कार्यकारिणी की घोषणा: कई बदलाव हुए 

कमलेश नाहर की रिपोर्ट

झाबुआ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया ने भाजपा जिला झाबुआ के नये पदाधिकारियों की घोषणा 24 सितम्बर 2025 को की । IMG 20250925 WA0064

इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि जिला संगठन में 21 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। इसमें दो महामंत्री सोमसिंह सोलंकी व कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी को स्थान नही दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय को भी नही लिया गया है। महिला मोर्चे की पूर्व जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं थांदला नगर परिषद के 2 पार्षद सार्थक उपाध्याय व माया सोलंकी भी उपाध्यक्ष बनाये गए है।राणापुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष लालचंद गाहरी को जिला मंत्री पद दिया गया है।

IMG 20250925 WA0066 1

जारी सूची के अनुसार श्री सत्येन्द्र यादव, श्री हेमंत भट्ट, श्री दुर्गादास मोटापाला, श्री रामेश्वर नायक, श्री समर्थ उपाध्याय, श्री मदन भुरा, श्रीमती माया सोलंकी एवं श्रीमती आरती भागुपुरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।श्री विजय चौहान, श्री राजेश वसुनिया और श्री गौरव खंडेलवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मंत्री पद पर श्री लालचंद गाहरी, श्री दीपेश (बब्लू) सकलेचा, श्रीमती सुनीता भूरिया, श्रीमती इन्दुबाला डामोर, श्री जगदीश बडदवाल एवं श्रीमती सुभद्र बेन पाटीदार को स्थान दिया गया है।इसके अलावा श्री मनोहर मोदी को कार्यालय मंत्री, श्री रजनीश गामड़ को सह-कार्यालय मंत्री, श्री महावीर भण्डारी को कोषाध्यक्ष एवं श्री अर्पित कटकानी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।