WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

सरपंच पति ने शॉपिंग के नाम पर बुलाकर नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  

सरपंच पति ने शॉपिंग के नाम पर बुलाकर नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक नर्सिंग छात्रा से दोस्ती के बाद उसे शॉपिंग करने के नाम पर बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ना जारी रखें

खरगोन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने बताया कि शादी शुदा नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर पप्पू डाबर नामक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता और आरोपी दोनों बड़वानी जिले के निवासी हैं। आरोपी बड़वानी जिले के जुलवानिया क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत में महिला सरपंच का पति है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व नर्सिंग छात्रा और उस व्यक्ति की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और दोनों में बातचीत होने लगी। उसके बाद पप्पू ने शॉपिंग करने के लिए धार जिले के धामनोद बुलाया था। इसके बाद उसने खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में खाना खिलाने के बाद कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि मामले को जीरो पर दर्ज कर बलकवाड़ा थाना क्षेत्र को ट्रांसफर कर दिया गया है।

घटना में कथित तौर पर प्रकरण दर्ज नहीं करने को लेकर बड़वानी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ रैलास सेनानी ने खरगोन जिले के कसरावद पुलिस स्टेशन जाकर प्रदर्शन किया। डॉ सेनानी में बताया कि पप्पू डाबर जयस का नेता है और बलकवाड़ा पुलिस दबाव में प्रकरण दर्ज नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना था कि वह बड़ा नेता है उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। और उसके लिए बड़वानी जिले के कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दबाव भी बनाया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया और शादी करने के नाम पर पीड़िता के साथ रेप किया।