WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरूण चुघ एवं रजनीश अग्रवाल आज नामांकन दाखिल करेंगे

275

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरूण चुघ एवं रजनीश अग्रवाल आज नामांकन दाखिल करेंगे

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरूण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल शनिवार 6 जून को प्रातः 11ः30 बजे प्रदेश कार्यालय से नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल सहित कोर कमेटी के सदस्यों व वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ राज्यसभा प्रत्याशी प्रदेश कार्यालय में पार्टी पितृपुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।