Black Monday : निवेशकों के 3.5 लाख करोड़ साफ, Sensex 1497 अंक लुढ़का

717

कार्पोरेट एंड बिज़नेस विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1172.19 अंक यानी 2.01 फीसदी लुढ़ककर 57,166.74 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 302.00 अंक (1.73 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,173.65 पर बंद हुआ। लंबी छुट्टी के बाद बाज़ार में गिरावट के अनेक कारण रहे। यूक्रेन संकट के साथ महंगाई बढ़ने का असर भी बाज़ार पर रहा।

आज के कारोबार में निवेशकों को जमकर नुकसान उठाना पड़ा है। इसके पहले पिछले हफ्ते में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,72,03,063.57 करोड़ पर बंद हुआ था. वहीं आज दोपहर 2 बजे तक यह 2,68,50,133.15 करोड़ रह गया। यानी आज निवेशकों की दौलत में करीब 3.5 करोड़ रुपये की कमी आई।

आज के कारोबार में IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। घरेलू लेवल पर Infosis और TCS के नतीजे आए हैं।नतीजे अनुमान से कुछ कमजोर रहे। वहीं इस हफ्ते कई बड़ी अमेरिकी कंपनियां अपने नतीजे जारी करने जा रही हैं।

इसके पहले निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। आज इंफोसिस में 9 फीसदी तक, TECHM में 5 फीसदी, WIPRO और TCS में 3.5 फीसदी और HCLTECH में 23 फीसदी गिरावट है।

कच्चे तेल में फिर तेज़ी

कच्चे तेल में फिर उबाल आ रहा है। बीते महीने 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने के बाद यह 100 डॉलर से नीचे आया था, लेकिन सप्लाई घटने की आशंका से क्रूड की कीमतें फिर 113 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। WTI क्रूड भी 108 डॉलर के आस पास है।