WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Blood Donation Camp Organized : श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के बेनर तले 19वां रक्तदान शिविर 135 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न!

महापुरुषों का आशीर्वाद रतलाम के कण-कण में समाया हुआ- डॉ संयमलता मसा.

Blood Donation Camp Organized : श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के बेनर तले 19वां रक्तदान शिविर 135 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न!

Ratlam : मालव रत्न गुरुदेव कस्तूरचंद मसा के पुण्य स्मृति दिवस और मालव सिहनी कमलावती म.सा. की जन्म जयंती के अवसर पर श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल द्वारा 19वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 135 यूनिट रक्तदान हुआ। नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराना ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ पूज्य महासतियाजी आदि ठाना के आशीर्वाद से संघ अध्यक्ष अजय खमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, उपाध्यक्ष विनोद बाफना, नवागत डीएसपी अनिशा जैन, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, रेडक्रॉस चैयरमेन प्रितेश गादीया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव मूणत, डॉ रौनक जैन आदि की उपस्तिथि में हुए।

IMG 20250915 WA0044

इस बार विशेष कपल से और से बहु मंडल से 27 यूनिट रक्तदान हुआ कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी स्व श्रेणिक गांधी की स्मृति मे विजय गांधी, कु भूमि गांधी, नरेन्द्र जी कटारिया की स्मृति में प्रेमलता, सुनील, राजेश, विनोद कटारिया परिवार साथ ही सहलाभार्थी 2 गुप्त नाम, स्वर्गीय बसंतीलाल कमलाबाई की स्मृति में पटवा परिवार, स्वर्गीय प्रकाशचंद, किरणबाला की स्मृति में कांतिलाल खैमराज बाफना परिवार, स्वर्गीय आदित्य कटारिया की स्मृति में मणिलाल, अमृतलाल, मुकेश कटारिया परिवार रहा।

इस अवसर पर नवयुवक मंडल के सौरभ बोथरा, मनीष भटेवरा, शुभम भंडारी, पंकज पटवा, संजय मेहता, रितेश मूणत, विजय गांधी, अभय गांधी, नवीन गांधी, राजेश कटारिया, श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार जैन, मणिलाल कटारिया, प्रदीप पोखरना, दिलीप पितलिया आदि उपस्थित थे। साथ ही रक्तदान शिविर में सेवा देने वाले मानव सेवा समिति सदस्यों ओर रक्तदाताओं का आभार माना!