Borewell Accident : जन्मदिन के दिन 3 साल की सौम्या बोरवेल में गिरी, खेलने के दौरान खेत मे हुआ हादसा!

आज शाम 4 बजे हुई घटना, एसपी कलेक्टर मौके पर पहुंचे, बचाव का काम जारी!

166

Borewell Accident : जन्मदिन के दिन 3 साल की सौम्या बोरवेल में गिरी, खेलने के दौरान खेत मे हुआ हादसा!

Singroli : यहां बोरवेल में एक मासूम बच्ची के गिरने का मामला सामने आया है। खेलने के दौरान वह खुले बोर में गिर गई, उसे सुरक्षित निकालने का काम जारी है। हादसे का शिकार बच्ची का आज जन्मदिन था। यह घटना आज (सोमवार) शाम 4 बजे की है। यह हादसा जिले के बरगवां थाना के कसर क्षेत्र में हुआ। घटना और मामले की जानकारी लगाने पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू जारी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक जिस बोरवेल में 3 साल मासूम गिरी उसकी गहराई लगभग 100 फुट बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश सरकार की लाख समझाइश और चेतावनी के बाद भी बोरवेल के हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन बच्चे इन खुले बोरवेल का शिकार बन रहे हैं। सिंगरौली में एक मासूम बच्ची 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, बच्ची अपने पिता के साथ खेत पर खेल रही थी। खेलते-खेलते खुले पड़े बोरवेल में गिर गई।

घटना जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव की है। सोमवार शाम राम प्रसाद साहू अपनी मासूम 3 साल की बच्ची सौम्या साहू के साथ खेत पर गया था। वह खेत पर ही अपने काम में व्यस्त हो गया और बच्ची खेलने लगी। इस दौरान खेलते वक्त सौम्या खुले पड़े बोरवेल में जा गिरी। बोरवेल की गहराई लगभग 100 फीट है। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली कलेक्टर, एसपी व भारी संख्या में प्रशासन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।

बर्थडे के दिन बोरवेल में गिरी

जेसीबी मशीन लगाकर बोरवेल के किनारे गड्ढा तैयार किया जा रहा है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया आज सौम्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार खुश था और यह घटना हो गई। अब परिजन बच्ची के सही सलामत वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने पूरा आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द हमारी बच्ची को जीवित बोरवेल से निकाल लिया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने बताया कि मासूम बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौके पर भारी संख्या में बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। बच्ची का पता लगा कर निकालने का प्रयास कर रहा है।