

बच्चों के मानसिक विकास में शास्त्र और शस्त्र विद्या दोनों जरूरी: गुरनाम सिंह डंग!
Ratlam : सिखो के 9वें गुरु तेग बहादुरजी का प्रकाश पर्व मनाया गया। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति ने 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के शास्त्री नगर स्थित स्कूल में हुए कार्यक्रम में कीर्तनी गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले व साथियों ने गुरु मेरी पूजा गुरु गोविन्द गुरु मेरा ब्रह्मा सहित विभिन्न शबद प्रस्तुत कर कार्यक्रम में धार्मिक समां बांधा। इस दौरान अखंड पाठ की समाप्ति पर ज्ञानी मानसिंह ने अरदास की।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि बच्चों को शास्त्र व शस्त्र विद्या दोनों देनी चाहिए। बच्चों के मानसिक विकास के लिए शास्त्र व शारीरिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से आव्हान किया जरुरी होने पर ही मोबाइल का उपयोग करें और मोबाइल के बेवजह उपयोग की बजाय अपना समय पढ़ाई, खेल व धार्मिक कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष गुरु तेग बहादुर एकेडमी की स्थापना का रजत जयंती वर्ष हैं। गुरु तेग बहादुर के शहादत के 350 वर्ष पुरे होने पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर ज्ञानी मानसिंह, कश्मीर सिंह व दारा सिंह का समिति की ओर से हरजीत सलूजा, सुरेंद्र सिंह भामरा व सतपाल सिंह डंग ने शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया अंत में गुरु का अटूट लंगर बरता। इस दौरान समिति सचिव अजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, अमरपाल वाधवा, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, अकेडमी प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका कविता कुंवर, शास्त्री नगर प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, इंचार्ज मनीषा ठक्कर सहित समिति सदस्य मौजूद रहें!