Bought The Post of Mahamandaleshwar : ममता कुलकर्णी को क्या पैसे देकर महामंडलेश्वर का पद मिला, अब हटा दिया गया!

ममता बोली 'गुरु भेंट देने के लिए भी उन्होंने ₹2 लाख रुपए उधार लेकर दिए!

750

Bought The Post of Mahamandaleshwar : ममता कुलकर्णी को क्या पैसे देकर महामंडलेश्वर का पद मिला, अब हटा दिया गया!

New Delhi : हाल ही में किन्नड़ अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद ममता कुलकर्णी को मिला था, जिस पर बवाल मच गया। इसके बाद बढ़े विवाद के बाद इस अभिनेत्री से महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया। ममता कुलकर्णी पर आरोप लगा कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के लिए ₹10 करोड़ दिए थे। लेकिन, अब खुद ममता ने इस आरोप पर जवाब दिया।

ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक न्यूज चैनल के सवाल जवाब कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन पर लगे आरोपों के बारे में भी पूछा गया। एक आरोप किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपए देने को लेकर भी था। इस पर ममता ने जवाब दिया कि उनके पास तो एक करोड़ रुपए तक नहीं हैं। सारे बैंक अकाउंट सील हैं। 2 लाख उधार लेकर गुरु भेंट दी थी। ममता ने जवाब दिया कि उनके जितने भी बैंक अकाउंट हैं, वो सारे सरकार ने सीज कर दिए हैं। उनके अकाउंट में तो 1 करोड़ रुपये भी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि गुरु भेंट देने के लिए भी उन्होंने दो लाख रुपये उधार लिए थे।

ममता ने बताया कि मुंबई में उनके तीन अपार्टमेंट हैं, पर वह बाहर विदेश में रह रही थीं। चूंकि, लंबे समय से उनके अपार्टमेंट में कोई नहीं गया, तो वह खराब हो गया है। ममता कुलकर्णी दो दशक से भी ज्यादा समय से देश से बाहर रह रही थीं और कई साल पहले ही फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब जब वे वापस भारत लौटीं तो संन्यास ले लिया और महामंडलेश्वर बन गईं। ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी दी गई। उन्होंने कई साल पहले ही फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब जब वह वापस भारत लौटीं तो संन्यास ले लिया और महामंडलेश्वर बन गईं।