soory-budh kee yuti :19 अगस्त से सूर्य-बुध की युति ,3 राशियों में होगा अधिक सकारात्मक प्रभाव

454
soory-budh kee yuti
soory-budh kee yuti

     soory-budh kee yuti : 19 अगस्त से सूर्य-बुध की युति ,3 राशियों में होगा अधिक सकारात्मक प्रभाव

बुधादित्य योग का सबसे अच्छा प्रभाव तब मिलता है जब बुध सूर्य के पीछे 14 अंश पर स्थित हो. अगर डिग्री के हिसाब से सूर्य और बुध बहुत पास हों, तो यह योग सामान्य परिणाम देता है. ज्योतिषविदों का मानना है कि बुधादित्य योग के लाभों का जातक को सबसे अच्छा परिणाम तब प्राप्त होता है,

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जब कुंडली में ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध एक साथ आते हैं, तो बुधादित्य योग बनता है. यह योग सबसे प्रसिद्ध और शुभ योगों में से एक माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुध को सभी ग्रहों में राजकुमार माना जाता है और वह संचार कौशल, ज्ञान, वाणी, बुद्धि, और विवेक का प्रतिनिधित्व करता है. माना जाता है कि सूर्य-बुध की युति के शुभ प्रभाव से सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

बुध जहां बुद्धि, विवेक, तर्क चतुराई, वाणी, व्यापार, हास्य, मनोरंजन, प्रेम आदि के कारक ग्रह हैं, तो वहीं सूर्य आत्मा, मनोबल, पिता, नेतृत्व, सरकार, स्वास्थ्य, सोना आदि के स्वामी ग्रह हैं। 19 अगस्त, 2024 को सूर्य और बुध एक ही राशि में एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर स्थित होंगे, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की इस अवस्था को ‘ग्रह की युति दृष्टि’ कहा गया है, जिसमें दोनों ग्रह समान रूप से फल देने में सक्षम होते हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के ऊपर इसका बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं।

सूर्य-बुध की युति का  राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस दौरान विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आपके सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार से जुड़ी गतिवधियों में तेजी आएगी। लाभ के योग बन रहे हैं। आपके समाज सेवा कार्यों से आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्टूडेंट्स लिए यह समय अध्ययन और ज्ञान प्राप्त करने के लिए अच्छा रहेगा। उन्हें परीक्षाओं में सफलता और करियर में प्रगति मिल सकती है। पारिवारिक और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

Lord Krishna:आइये जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न नाम एवं उनके अर्थ 

सिंह राशि

आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबारी संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का समय हो सकता है। कारोबार में लाभ होने से तनाव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय यात्रा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

व्यापार में आर्थिक मजबूती आएगी। एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग हैं। धन लाभ और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक जीवन सक्रियता बढ़ेगी। आप नए लोगों से मिलेंगे। आप अपने उचित प्रयासों से लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। यह समय समाज सेवक के रूप में काम करने के लिए अच्छा है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कलीग और सीनियर के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैरिड लोगों के लिए यह एक बेहतर समय सिद्ध हो सकता है।

1 Walnut Daily : कुछ ख़ास है कुछ पास है : सिर्फ 1 अखरोट रोज खाने से ये 30 रोग जड़ से खत्म हो जाते है