WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Burhanpur : कांग्रेस ने महापौर पद का उम्मीदवार नहीं बनाया तो प्रीतिसिंह का इस्तीफा!

सर्वे में कहीं नाम नहीं, कोई राजनीतिक करियर भी नहीं

1879
WhatsApp Image 2022 06 10 At 3.27.41 PM 696x789

Bhopal : बुरहानपुर से शहनाज अंसारी को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर महापौर पद का टिकट दिए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता प्रीतिसिंह राठौर ने इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि सामान्य महिला सीट से उनका नाम ऊपर होने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

जबकि, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि उनका कहीं नाम नहीं था और न उनके समर्थन में किसी बडे नेता ने पैरवी की।

प्रीति सिंह राठौर ने कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिया है। प्रीति राठौर का दावा है कि उनका नाम बुरहानपुर की लोकप्रिय महिला नेता मे है। सर्वे में भी उनका नाम नंबर वन पर था। वे बुरहानपुर की सामान्य महिला सीट से दावेदार थी। लेकिन, उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

दो बार पार्षद रही शहनाज

बुरहानपुर से कांग्रेस ने शहनाज अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। शहनाज इस्माइल अंसारी दूसरी बार की पार्षद हैं। वे 2009 के महापौर चुनाव में 4100 वोटों से हारी थीं। उनके पति इस्माइल अंसारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। अरुण यादव ने शहनाज के साथ पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा का नाम भी भेजा था। पर, संगठन ने शहनाज को टिकट देने पर सहमति जताई।