Burn Effigies : ‘जयस’ (JAYS) को चोर कहने पर रंजना बघेल के पुतले जलाए

1048
Burn Effigies : 'जयस' (JAYS) को चोर कहने पर रंजना बघेल के पुतले जलाए

Manawar : जय आदिवासी संगठन (JAYS) के प्रदेश अध्यक्ष लालसिंह बर्मन के आह्वान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल के पुतले जलाए गए। उन्होंने 25 नवंबर को धरमपुरी में नवीन पुलिस थाना भवन के उद्घाटन अवसर पर पीले गमछे वालों को चोर कहा गया। इसे लेकर जयस प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन ने आह्वान किया था कि सभी जयस कार्यकर्ता अपने अपने ग्राम और शहर में रंजना बघेल का पुतला दहन करें।

भाजपा सरकार एक और जहां आदिवासियों को लुभाने के लिए जनजातीय गौरव दिवस के नाम पर कार्यक्रम करती है, वहीं उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता आदिवासियों को चोर बताती है। आदिवासी समाज यह अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पीला गमछा हमारी संस्कृति का प्रतीक है और हम उसे धारण करते हैं। ‘जयस’ का कहना है कि जब तक रंजना बघेल माफी नहीं मांगेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

शुक्रवार को मनावर में अम्बेडकर चौराहे एवं गांधी चौराहे पर जयस के कार्यकर्ताओं ने रंजना बघेल का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान कैलाश राणा गजेंद्र भवर, सुखदेव सोलंकी संजय कनेर, मोंटी राणा, राहुल भवेल, राहुल चौहान, प्रिंस मंडलोई, एवं जयस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।