WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

केबिनेट मंत्री,भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी आज रतलाम आएंगे

WhatsApp Image 2023 04 29 At 11.03.57 PM 696x566

केबिनेट मंत्री,भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी आज रतलाम आएंगे

Ratlam । भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री) श्री कृष्णमोहन सोनी अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं वह मंदसौर,जावरा और रतलाम में आयोजित स्वर्णकार समाजजनों के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करेंगे।बीते कल उन्होंने मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में पुजा अर्चना की,पश्चात स्वर्णकार समाज के जनसंवाद कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।यहां उन्होंने समाजजनों को शासन की स्वर्णकार उत्थान संबंधित जानकारी देते हुए सीएम शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वर्णकला बोर्ड एवं समाजोत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित समाजजनों से संवाद किया।

इसी तारतम्य में रविवार सुबह 9-30 बजे वह मंदसौर से चलकर जावरा पंहुचेंगे,जहां बस स्टैंड पर मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज द्वारा मंत्री सोनी का अभिनन्दन किया जाएगा। 10-30 बजे वह रतलाम पंहुचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे।तथा उपस्थित समाजजनों जिसमें मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज,मैढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज,ब्राह्मण स्वर्णकार समाज तथा सिंधी स्वर्णकार समाजजनों को सम्बोधित करेंगे,पश्चात समाजजनों से जनसंवाद करते हुए सीएम शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वर्णकला बोर्ड एवं समाज उत्थान के लिए की गई, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।श्री सोनी दोपहर 1-00 बजे रतलाम से भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।रतलाम में आयोजित इस गरीमामयी कार्यक्रम में भोपाल,इंदौर,उज्जैन,देवास,
नीमच,मंदसौर तथा जावरा सहित जिले भर से सर्व स्वर्णकारों के पदाधिकारी रतलाम पंहुचेंगे।