Cabinet Reshuffle After Makar Sankranti: मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल मकर संक्रांति के बाद कभी भी!

477

Cabinet Reshuffle After Makar Sankranti: मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल मकर संक्रांति के बाद कभी भी!

नई दिल्ली: देश की राजधानी के पावर कॉरिडोर में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल में हटाने वाले मंत्रियों और नए मंत्रियों के नामों पर कई को आश्चर्य हो सकता है। कई मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा भी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फेरबदल और विस्तार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया जाएगा। दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की जोरदार चर्चा दिल्ली में चल रही है।

सत्ता के गलियारों में यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी की सबसे बड़ी आलोचक, जिन्होंने अमेठी में राहुल को बुरी तरह मात दी थी,को महत्वपूर्ण विभाग से नवाजा जा सकता है। हालांकि अभी भी मंत्री हैं लेकिन उनके पास कोई महत्वपूर्ण या प्रभावशाली विभाग नहीं है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग दिया जाएगा। गुजरात के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल शामिल करने की चर्चा है।

माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले यह आखरी लेकिन बड़ा फेरबदल होगा।