Cabinet Reshuffle : 14 जनवरी के बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल के आसार!

कुछ नए चेहरों को लिया जाएगा, खराब प्रदर्शन वालों की छुट्टी होगी!

758
Pm modi

Cabinet Reshuffle : 14 जनवरी के बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल के आसार!!

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है। 14 जनवरी के बाद कैबिनेट के विस्तार की खबर है। जानकारी के मुताबिक, मलमास के तुरंत बाद ही कई विभागों के मंत्री बदले जा सकते हैं। कुछ नए चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। खराब प्रदर्शन वाले कुछ मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ नाम तय कर लिए गए हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह देने की पूरी तैयारी हो गई है। कैबिनेट विस्तार में विधानसभा चुनावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सांसदों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

ऐसे में मकर संक्रांति के बाद जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार किए जाने के पूरे आसार हैं। ये भी कहा जा रहा है कि कुछ बड़े चेहरों को भी मंत्रिमंडल से छुट्टी दी जा सकती है। मंत्रिमंडल में ये बदलाव लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार किया जा रहा है। इसलिए बजट से पहले ही मोदी कैबिनेट में बदलाव किया जा रहा है।