WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cabinet Sanctioned 2 Irrigation Projects: डुंगरिया माइक्रो सिंचाई और टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

उज्जैन और ग्वालियर जिले में 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित,मुख्यमंत्री चौहान का जल संसाधन मंत्री सिलावट ने माना आभार

WhatsApp Image 2023 04 11 At 4.56.15 PM 1 1

Cabinet Sanctioned 2 Irrigation Projects: डुंगरिया माइक्रो सिंचाई और टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

भोपाल: जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मंत्रीपरिषद की बैठक में डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना और टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी परियोजना की पुनरीक्षित को मंजूरी मिल गई है। मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार मानते हुए कहा कि मप्र सरकार किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य के किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं क्रियांवित की जा रही है। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं से लगभग 6 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सिंचित किया जा सकेगा।

ग्वालियर जिले में टिकटोली डिस्ट्रीब्यूटरी लघु सिंचाई परियोजना से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
परियोजना की अनुमानित लागत 44 करोड़ 90 लाख रुपए है, जिसमें 0.95 मेगावाट विद्युत खपत होगी। परियोजना से 03 हजार 700 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई किया जा सकेगा।

104 करोड़ की डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना

डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना उज्जैन जिले के महिदपुर विकासखंड में क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित है। परियोजना के अन्तर्गत 9.37 एम.सी.एम. के बांध निर्माण एवं पाइप नहर का निर्माण किया जाएगा। डुंगरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना की लागत 104 करोड़ 74 लाख रुपए है। इससे आठ ग्रामों में तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की सिंचाई होगी।
परियोजना में 1.10 मेगावाट विद्युत खपत होगी। इस परियोजना से वन भूमि प्रभावित नहीं हो रही है।