सराफा बाजार में वैश्य महासम्मेलन के कैलेण्डर का हुआ विमोचन!

1036

सराफा बाजार में वैश्य महासम्मेलन के कैलेण्डर का हुआ विमोचन!

 

Ratlam : वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार रविवार को जिला एवं तहसील स्तरों पर 11 बजे सभी स्थानों पर एक साथ कैलेण्डरों का विमोचन किया गया। रतलाम में संस्था जिलाध्यक्ष राजेश मूणत की अध्यक्षता में सराफा बाजार में कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम हुआ।

IMG 20231217 WA0041

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था संयोजक संजय छाजेड़, झमक भरगट, कार्यक्रम संयोजक ललित चोरड़िया, युवा इकाई अध्यक्ष अंकित सिसौदिया, सम्पर्क प्रमुख विवेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, विशाल डांगी, चैम्बर आफ कामर्स अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, समाजसेवी कांतिलाल चोपडा, ज्ञानचंद सर्राफ, हेमन्त रैना, पियूष बाफना, नगर निगम एमआईसी सदस्य पार्षद दिलीप गांधी, विकास कटारिया, कीर्ति बडजात्या, राजेन्द्र बागडिया, छोटू गांधी, पारस धींग, एडवोकेट निर्मल कटारिया, संदीप छाजेड़, शुभम मूणत, योगेश दग्धी, कैलाश शर्मा, मोतीलाल पटवा, अनिल भरगट, भंवरलाल चपडोद एवं भाजपा जिला प्रवक्ता अरूण त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।