WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

हिंदुओं को हिंसक बताया, युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला! 

हिंदुओं को हिंसक बताया, युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला! 

Ratlam : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में कड़ी नाराजगी है। राहुल गांधी के “हिंदू” को हिंसक कहने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को युवाओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा ने पुतला फूंका।

IMG 20240702 WA0116

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व नेताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगे जाने की मांग की। युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं युवा नेता गीता मंदिर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।