POCSO Act Against Engineer: इंजीनियर पर 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज!

2003

POCSO Act Against Engineer: इंजीनियर पर 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज!

Ratlam : रतलाम में एक इंजीनियर पर 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस इंजीनियर ने अपनी ही किराएदार की 11 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत कर डाली। समय रहते बच्ची की मां ने देख लिया नहीं कुछ और भी हो सकता था। बच्ची का परिवार इंजीनियर के मकान में किराए से रहता हैं। मामले में अब अय्याश इंजीनियर हवालात की हवा खा रहा हैं।

IMG 20240109 WA0004

नगर निगम के सेवानिवृत्त असिस्टेंट इंजीनियर पर 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया हैं। मामला कल का हैं। बच्ची के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी इंजीनियर पर पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया हैं। आरोपी इंजीनियर पर पहले भी नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और वह जेल की हवा भी खा चुका हैं।

सोमवार को शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में रहने वाले 11 वर्षीय बच्ची के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नगर निगम का रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर महेंद्र कुमार 64 पिता समरथमल जैन निवासी राजेंद्र नगर सोमवार दोपहर में घर की सीढ़ियों पर बैठकर बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची की मां उघर से निकली तो देखा कि महेंद्र बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर इंजीनियर महेंद्र जैन हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगने लगा। सूचना पर माणकचौक पुलिस पहुंची और आरोपी को माणकचौक थाना लेकर आई। जैन के विरुद्ध घारा 354 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सन 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले के आरोप में जैन, जेल की हवा भी खा चुका हैं। बाद में वापस नोकरी पर आया और फिर रिटायर्ड हुआ।

बच्ची के साथ घटना करने के बाद जैन ने तत्काल मौके पर वकील भी बुला लिए थे। मौके पर जमा भीड़ द्वारा जैन के साथ मारपीट करने की स्थिति बनी। बीच-बचाव में जैन पिटाई से बच गया।