CBI Arrested : WAPCOS के पूर्व CMD राजेंद्र कुमार गुप्ता और बेटे गौरव सिंघल गिरफ्तार!

CBI को 19 ठिकानों पर छापे में मिले थे 38 करोड़ से ज्यादा नकद!

892

CBI Arrested : WAPCOS के पूर्व CMD राजेंद्र कुमार गुप्ता और बेटे गौरव सिंघल गिरफ्तार!

New Delhi : सीबीआई ने वाटर एंड पॉवर कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड (WAPCOS) के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई ने वाप्कोस के पूर्व सीएमडी, राजिंदर कुमार गुप्ता के कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान 38.38 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। इसके बाद उनको और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने राजेंद्र कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी रीमा सिंघल,बेटे गौरव सिंघल तथा बहू कोमल सिंघल के खिलाफ गुप्ता के एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 के बीच पद पर रहते हुए अवैध धन बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था और इसके बाद मंगलवार को छापे मारे गए थे।