2008 बैच के IAS Vikas Narwal की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में कटौती,वापस अपने कैडर MP में लौटेंगे

315

2008 बैच के IAS Vikas Narwal की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में कटौती,वापस अपने कैडर MP में लौटेंगे

नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 2008 बैच के IAS अधिकारी कोचीन पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी चेयरमैन विकास नरवाल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि में कटौती की है।

उन्हें वापस अपने मूल कैडर मध्य प्रदेश में वापस भेजा जा रहा है।
डीओपीटी द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि पोर्ट्स ,शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय के प्रस्ताव अनुसार यह कार्रवाई की गई है।

बता दे की विकास नरवाल केंद्र सरकार में 1 जुलाई 2022 से 5 वर्ष के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे लेकिन अब उनके कार्यकाल मैं कटौती कर उन्हें वापस अपने कैडर भेजा जा रहा है।इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

बता दे कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के पूर्व मध्य प्रदेश सरकार में विकास नरवाल कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
वे इंदौर में बिजली कंपनी के एमडी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर जाने के समय विकास कृषि मंडी बोर्ड के MD थे।