WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CGPSC Scam: जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी पत्नी सहित गिरफ्तार, अभी तक 5 व्यक्ति हो चुके हैं गिरफ्तार

CGPSC Prefessor's Recruitment

CGPSC Scam: जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी पत्नी सहित गिरफ्तार, अभी तक 5 व्यक्ति हो चुके हैं गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ PSC घोटाला मामले के आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी संगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी ने अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की है।

रायपुर के सिविल लाईन थाना पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार देवेंद्र जोशी से CGPSC के बड़े अधिकारियों से परिचय बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था और ठगी करता था। इतना ही नहीं विशेष अनुशंसा के तहत नियुक्ति होना बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देता था। उसने नौकरी लगाने का झांसा देकर आधा दर्जन बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया है।

पुलिस की मानें तो आरोपियों ने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर समेत पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर रिश्तेदारों समेत अब तक कई 9 पीड़ितों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।

CGPSC घोटाला मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बीतें दिनों सीबीआई ने टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर टामन सिंह सोनवानी भी जेल में बंद है।