Chaitra Navratri 2024: कौन-से हैं 52 शक्तिपीठ? कौन-सा शक्तिपीठ कहां है, जानिए!

394

Chaitra Navratri 2024: कौन-से हैं 52 शक्तिपीठ? कौन-सा शक्तिपीठ कहां है, जानिए !

भारत शक्ति उपासक देश है, यहां के कण-कण में भगवान वास करते हैं। यहां की संस्कृति सृष्टि के सभी जीवों में ईश्वर को देखने की बात करती है। यही कारण है कि आध्यात्म और संस्कृति के मामले में देश को विश्वगुरु माना जाता है। यहां के प्राचीन धर्मगुरुओं और विचारकों ने अलग-अलग तीर्थ और शक्तिपीठों की स्थापना कर देश को एकता के सूत्र में बांधा था। इसी क्रम में 12 ज्योतिर्लिंग तथा 52 शक्तिपीठ भी आते हैं।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल यानी मंगलवार से हो रही है. नवरात्रि के दौरान देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. इस दौरान देवी के दर्शन करना शुभ माना जाता है.

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां से सुख और समृद्धि की कामना करते हैं. यह मान्यता है कि इस दौरान देवी सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं. भारत में देवी के 53 शक्तिपीठ हैं, जिनकी अपनी-अपनी मान्यता है. ये शक्तिपीठ विभिन्न राज्यों में हैं, जहां नवरात्रि के दौरान देशभर के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है.

Navratri 2023: देवी मां के 52 शक्तिपीठ कहां-कहां हैं? लिस्ट में देखिए किस शहर में कौन-सा मंदिर

पौराणिक कथा है कि माता सती पिता राजा प्रजापति दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में बिना निमंत्रण पहुंच गई थीं. जहां अपने पति शिव के अपमान से सती बेहद क्षुब्द हुई और उन्होंने अग्निरुंड में कूदकर प्राणों की आहुति दे दी. भगवान शिव को जब इस बात का पता चला तो वो देवी सती के पार्थिव शरीर को उठाकर तांडव करने लगे. भगवान विष्णु ने प्रलय रोकने के लिए सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. मान्यता है कि जहां देवी सती के शरीर के ये टुकड़े गिरे, वहां कालांतर में शक्तिपीठ स्थापित हुए.

Online Registration for 4 dham Yatra: 4 धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू 

51 शक्तिपीठ की जानकारी | Koti Devi Devta

देवी मां के 52 शक्तिपीठों की पूरी सूची

1. मणिकर्णिका घाट, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

2. माता ललिता देवी शक्तिपीठ, प्रयागराज

3. रामगिरी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश

4. वृंदावन में उमा शक्तिपीठ (कात्यायनी शक्तिपीठ)

5. देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर

6. हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, मध्य प्रदेश

7. शोणदेव नर्मता शक्तिपीठ, अमरकंटक, मध्यप्रदेश

8. नैना देवी मंदिर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

9. ज्वाला जी शक्तिपीठ, कांगड़ा, हिमाचल

10. त्रिपुरमालिनी माता शक्तिपीठ,जालंधर, पंजाब

11. महामाया शक्तिपीठ, अमरनाथ के पहलगांव, कश्मीर

12. माता सावित्री का शक्तिपीठ, कुरुक्षेत्र, हरियाणा

13. मां भद्रकाली देवीकूप मंदिर, कुरुक्षेत्र,हरियाणा

14. मणिबंध शक्तिपीठ, अजमेर के पुष्कर में

15 .बिरात, मां अंबिका का शक्तिपीठ राजस्थान

16. अंबाजी मंदिर शक्तिपीठ- गुजरात

17. मां चंद्रभागा शक्तिपीठ, जूनागढ़, गुजरात

18. माता के भ्रामरी स्वरूप का शक्तिपीठ, महाराष्ट्र

19. माताबाढ़ी पर्वत शिखर शक्तिपीठ, त्रिपुरा

20.देवी कपालिनी का मंदिर, पूर्व मेदिनीपुर जिला, पश्चिम बंगाल

21. माता देवी कुमारी शक्तिपीठ, रत्नावली, बंगाल

22- माता विमला का शक्तिपीठ, मुर्शीदाबाद, बंगाल

23- भ्रामरी देवी शक्तिपीठ जलपाइगुड़ी, बंगाल

24. बहुला देवी शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल

25. मंगल चंद्रिका माता शक्तिपीठ, वर्धमान, बंगाल

26. मां महिषमर्दिनी का शक्तिपीठ, वक्रेश्वर, पश्चिम बंगाल

27. नलहाटी शक्तिपीठ, बीरभूम, बंगाल

28. फुल्लारा देवी शक्तिपीठ, अट्टहास, पश्चिम बंगाल

29. नंदीपुर शक्तिपीठ, पश्चिम बंगाल

30. युगाधा शक्तिपीठ- वर्धमान, बंगाल

31. कलिका देवी शक्तिपीठ, बंगाल

32. कांची देवगर्भ शक्तिपीठ, कांची, पश्चिम बंगाल

33. भद्रकाली शक्तिपीठ, तमिलनाडु

34. शुचि शक्तिपीठ, कन्याकुमारी, तमिलनाडु

35. विमला देवी शक्तिपीठ, उत्कल, उड़ीसा

36. सर्वशैल रामहेंद्री शक्तिपीठ, आंध्र प्रदेश

37. श्रीशैलम शक्तिपीठ, कुर्नूर, आंध्र प्रदेश

38. कर्नाट शक्तिपीठ, कर्नाटक

39. कामाख्या शक्तपीठ, गुवाहाटी, असम

40. मिथिला शक्तिपीठ, – भारत नेपाल सीमा

41. चट्टल भवानी शक्तिपीठ, बांग्लादेश

42. सुगंधा शक्तिपीठ, बांग्लादेश

43. जयंती शक्तिपीठ, बांग्लादेश

44. श्रीशैल महालक्ष्मी, बांग्लादेश

45. यशोरेश्वरी माता शक्तिपीठ, बांग्लादेश

46. इन्द्राक्षी शक्तिपीठ, श्रीलंका

47. गुहेश्वरी शक्तिपीठ, नेपाल

48. आद्या शक्तिपीठ, नेपाल

49.दंतकाली शक्तिपीठ- नेपाल

50. मनसा शक्तिपीठ,तिब्बत

51. हिंगुला शक्तिपीठ-पाकिस्तान

52. नैना देवी मंदिर, नैनीताल