WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Chemical Tanker Caught Fire : मुंबई-पुणे मार्ग पर केमिकल के टैंकर में आग लगी, चार की मौत

फ्लाईओवर पर हादसा हुआ, नीचे से गुजर रहे दो लोग चपेट में आए!

1016
WhatsApp Image 2023 06 13 At 16.51.02

Chemical Tanker Caught Fire : मुंबई-पुणे मार्ग पर केमिकल के टैंकर में आग लगी, चार की मौत

Khandala (Pune) : मंगलवार दोपहर को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर केमिकल से भरा एक टैंकर फ्लाईओवर पर पलट गया। जिससे आग लग गई और 4 लोगों की जलने से मौत हो गई, 3 घायल हुए। यह घटना दोपहर 12 बजे के करीब खंडाला बायपास के एक फ्लाईओवर पर घटी। पलटते ही उसका केमिकल बाहर निकला और चंद मिनटों में पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया। इससे निकल रहा केमिकल फ्लाईओवर के नीचे तक गिरा। केमिकल जहां गया वहां आग फैलती गई।

WhatsApp Image 2023 06 13 at 16.51.01

हादसे के दौरान टैंकर में सवार दो और फ्लाईओवर के नीचे से निकल रहे दो बाइक सवार आग की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। फ्लाईओवर के नीचे कुछ वाहन भी आग की चपेट में आए हैं। घायलों को सोमाटणे स्थित पवना अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मुंबई और पुणे जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर फाइटर को बुलाया। आग पर काबू पा लिया गया है।

ट्रैफिक चालू जाने का आश्वासन

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘मुंबई-पुणे हाईवे पर हादसे में 4 लोगों की मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

फडणवीस ने आगे कहा ‘राज्य पुलिस बल, राजमार्ग पुलिस, आईएनएस शिवाजी, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। एक तरफ का ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ भी जल्द शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।’